गोरी हसीनाएं तो साइड में खड़ी रह गईं और सांवली लड़की ने पूरे के पूरे लूट लिए स्टेट
सुंदर कैसे दिखा जाता है, यह सभी जानना चाहते हैं। क्योंकि हर किसी की चाहत होती है कि लोग उसकी तरफ आकर्षित हों, उसे अटेंशन पे करें। लेकिन यह काम उन लोगों के लिए खासा मुश्किल हो जाता है, जिनका स्किन टोन डार्क या डस्की होता है। क्योंकि हमारे समाज में तो सुंदर होने की पहली शर्त ही गोरा होना है। लेकिन इस वीकेंड हम आपके लिए उन बेहद खूबसूरत हसीनाओं से जुड़ी बातें लेकर आए हैं, जिन्होंने साबित कर दिया कि डस्की और डार्क होते हुए भी वे खूबसूरती मामले में किसी से कम नहीं हैं...
जी हां, अगर आपका गैस बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हैं, तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। शिल्पा को अपने स्किन टोन के कारण बहुत भद्दे कमेंट सुनने पड़े थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी सुंदरता को संवारती रहीं। यहां सुंदरता को संवारने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वे गोरा होने के लिए जतन करने लगीं।
बल्कि उन्होंने अपने उन स्ट्रॉन्ग पॉइंट्स को हाइलाइट करने पर ध्यान दिया, जो उनके चेहरे और बॉडी को अधिक आकर्षक बनाते हैं। जैसे, उनकी आंखें, उनकी मुस्कान और उनकी फिटनेस..। इन सब पर काम करते हुए शिल्पा ने अपने ड्रेसिंग सेंस में भी बदलाव किया और देखते ही देखते फैंस के दिलों पर राज करने लगीं।
हमने कल आपके साथ ऐक्ट्रेस शमा सिकंदर की स्टोरी शेयर की थी। जिसमें शमा खुलकर इस बात का जिक्र करती हैं कि गोरे रंग के पीछे भागना क्यों पागलपन है? साथ ही ये हॉट ऐक्ट्रेस यह भी बताती हैं कि लोग किस तरह उन पर नैन नक्श को लेकर कमेंट करते थे और वे परेशान हो जाती थीं।
जबकि आज शमा सिकंदर 'बीच गर्ल' के नाम से मशहूर हैं और फैंस उनकी 'समंदर में आग' लगाने की अदा पर फिदा हैं। आज इसी बात के कई और सबूत हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बॉलिवुड की एक ऐसी ऐक्ट्रेस हैं, जिनकी तुलना कभी लोगों ने तबेले से कर डाली तो कभी काली कहकर चिढ़ाया। लेकिन वक्त आने पर उन्होंने खुद को साबित किया और अपने हुस्न का जादू चला दिया। आज इन सभी का ऐक्टिंग,फैशन और खूबसूरती की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम है।
आपको याद होगा कि कैसे पूरा यूपी और बिहार शिल्पा के हाथों लुट जाने को तैयार था... लोग हर पार्टी और शादी में यह गाना बजाते थे 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने...' आज शिल्पा बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। लोग इनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए।
हम हर दिन आपको ऐसी कई टिप्स देते हैं, जो आपकी शारीरिक सुंदरता को निखारने में आपकी मदद करती हैं। जैसे, स्किन केयर, हेयर केयर, ग्लोइंग स्किन इत्यादि। लेकिन असली सुंदरता आप तभी निखार सकते हैं, जब आप अपने मन को सुंदर बना लें और अपने आपको पूरी तरह अपना लें। ठीक वैसे ही, जैसे शिल्पा शेट्टी और शमा सिकंदर जैसी ऐक्ट्रेस ने किया।
अपनी डस्की स्किन टोन के बाद भी सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचानवाली एक और ऐक्ट्रेस हैं चित्रांगदा सिंह। किसी भी नॉर्मल हिंदुस्तानी लड़की की तरह चित्रांगदा का स्किन टोन भी डस्की है। शिल्पा शेट्टी की स्किन टोन से सिर्फ एक या दो टोन लाइट।
लेकिन चित्रांगदा ने इस खूबसूरती के साथ खुद को प्रजेंट किया कि पूरा देश झूमने लगा 'कुंडी मत खड़काओ राजा, सीधा अंदर आओ राजा...' क्या इनका कॉन्फिडेंस और बोल्डनेस देखकर आपको कहीं से भी लगता है कि चित्रांगदा किसी से कम हैं?? नहीं ना। इसीलिए हम आपसे कह रहे हैं कि सुंदर दिखने के लिए गोरा होना जरूरी नहीं है बल्कि अपनी सुंदरता निखारना जरूरी है।
काजोल को आप कैसे भुला सकते हैं
काजोल, इंडस्ट्री की सबसे टैलंटेड ऐक्ट्रेस में से एक हैं। लेकिन खूबसूरत होते हुए भी उन्हें कई बार अपने डस्की स्किन टोन की वजह से अजीब बातें सुननी पड़ीं। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।
ऐसी ही स्थितियां आज के समय में कई बार उनकी बेटी न्यासा देवगन को फेस करनी पड़ती हैं। जब उनके स्किन टोन के कारण ट्रोलर्स उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करते हैं और आहत करनेवाले कमेंट्स कर देते हैं। लेकिन इन सबसे बेपरवाह काजोल अपनी बेटी में आत्मविश्वास भरने का काम कर रही हैं। उन्हें असली सुंदरता का अर्थ समझा रही हैं और इसी खूबसूरती को निखारने में उनकी मदद कर रही हैं।

पाठको की राय